खरखौदा। मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर गांव पांची के जंगल में बाइक से रेलवे ट्रैक पार कर रहा किसान गांव पांची निवासी मनोज (40) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटना की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गांव पांची निवासी मनोज पुत्र लल्लू सिंह त्यागी की मेरठ-बुलंदशहर हाईवे के किनारे कृषि भूमि है। सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे वह मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पार कर अपने खेत से बाइक पर घर लौट रहा था। रेलवे ट्रैक पार करते हापुड़ की ओर से आ रही मेरठ-खुर्जा पैसेंजर की चपेट में आ गया। ट्रेन से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए और मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम ने घटना की जांच की और साक्ष्य जुटाए। बाद में हापुड़ से रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। खरखौदा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाइक को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शाम के समय परिजनों ने शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
खरखोदा में ट्रेन की चपेट में आकर मृतक हुए मनोज का फाइल फोटो (परिजन)- फोटो : कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्राम प्रधान।