फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू क्रांतिकारी ने किया तहसील पर प्रदर्शन

विज्ञापन
सरधना। उर्जा निगम के ​खिलाफ तहसील में प्रदर्शन करते भाकियू क्रांतिकारी के कार्यकर्ता। संगठन
विज्ञापन
सरधना। भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के पदाधिकारियों ने सरधना नगर देहात व आसपास के गांवों में उर्जा निगम की लापरवाही व भ्रष्टाचार के विरोध में तहसील कार्यालय व नहर बिजलीघर का घेराव किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

मेरठ जिलाध्यक्ष विशाल सोम ने आरोप लगाया कि सरधना देहात क्षेत्र में उर्जा निगम के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा आम जनता को कनेक्शन देने के नाम पर भारी रकम की मांग की जाती है। ईमानदारी से बिजली कनेक्शन लेने वाले गरीब व मध्यम वर्गीय लोगों को विभागीय अधिकारी जानबूझकर परेशान करते हैं और बिना रिश्वत के कनेक्शन नहीं देते। यूनियन पदाधिकारियों ने मौके पर फौजी एवेन कॉलोनी का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा ने चेतावनी दी कि 24 जुलाई तक सभी लंबित विद्युत कनेक्शन नहीं दिए गए तो एसडीओ सरधना, जेई सरधना सहित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एक्सईएन कार्यालय पर बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान भूमेश कुमार सोम, यज्ञ दत्त शर्मा, विजेंद्र त्यागी, सुशील त्यागी, सुमित त्यागी, सतेंद्र सोम, प्रशांत तोमर, जावेद राजपूत, शादाब, राजा ठाकुर, रिजवान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें