फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्या के लिए भाकियू क्रांति ने एक्सईएन का किया घेराव

विज्ञापन
सरधना। समस्याओं को लेकर उर्जा निगम के एक्सईएन से वार्ता करते संगठन के पदा​धिकारी। संगठन
विज्ञापन
सरधना। क्षेत्र में बिजली की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन क्रांति के पदाधिकारियों ने सोमवार को एक्सईएन कार्यालय का घेराव किया। संगठन ने कुलंजन सहित अन्य गांवों की बिजली से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

एनसीआर प्रभारी आसिफ खान के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता मेरठ रोड स्थित उर्जा निगम के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एक्सईएन दुर्गेश जायसवाल को सौंपे ज्ञापन में बताया कि कुलंजन गांव के कई ग्रामीणों के बिजली कनेक्शन अधर में लटके हुए हैं। इन कनेक्शनों को जल्द से जल्द नियमित किया जाए। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जर्जर विद्युत लाइनों, टूटे खंभों और गलत बिजली बिलों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि यह समस्याएं ग्रामीणों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनी हुई हैं।
एक्सईएन दुर्गेश कुमार जायसवाल ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष रिजवान वाकिब, शोएब, इबादुर, सलमान, नवेद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें