फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने थाने के सामने किया धरना-प्रदर्शन, पुलिस अभी तक नहीं कर सकी लूट का खुलासा

Tue, 26 Nov 2019 01:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में किसान से ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट का खुलासा न होने और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू में गुस्सा भड़क गया। खतौली- बुढ़ाना मार्ग पर आवागमन ठप कर पांच घंटे तक रतनपुरी थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया। अधिकारियों को भी धरने पर बैठाए रखा। समस्याओं का समाधान कराने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ, लेकिन मांगे पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन


गत 12 नवंबर की रात रतनपुरी निवासी ब्रहमपाल पुत्र सतपाल सिंह प्रजापति की ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जा रहे चालक राजकुमार को आतंकित कर बदमाशों ने ट्रैक्टर लूट लिया था और चालक को ट्यूबवेल में बंद कर दिया था। पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। 

घटना के खुलासे की मांग को लेकर सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 भाकियू कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम के नेतृत्व में प्रदर्शन कर खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया और सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए। भाकियू के मंडल महासचिव राजू अहलावत भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को एक सप्ताह के अंदर घटना का सही अनावरण करने का अल्टीमेटम दिया। राजू अहलावत ने कहा कि पुलिस प्रशासन किसानों की समस्याओं को दरकिनार कर अपने अन्य कार्यों में व्यस्त है। दो सप्ताह बाद भी ट्रैक्टर लूट का खुलासा न होने पर ही मजबूरी में किसानों को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। जाम की सूचना पर सीओ बुढ़ाना विजय प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने। सीओ ने अनावरण के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। तब किसानों ने सड़क की एक साइड को यातायात के लिए खोल दिया। लेकिन किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर धरने से नहीं हटे। उन्होंने बिजली एवं गन्ना विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाकियू का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, कहा- अधिकारी पराली जलाने वाले किसानों को परेशान न करें

विज्ञापन

इसके बाद एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एसपी देहात नेपाल सिंह, एसडीएम खतौली अजय कुमार अंबष्ट, विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर आरडी द्विवेदी भी मौके पर पहुंच गए। किसानों ने सभी अधिकारियों को अपने बीच बैठा लिया। एडीएम अमित कुमार ने समस्याओं के निदान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद मंडल महासचिव राजू अहलावत ने धरने को समाप्त करने की घोषणा की। करीब चार बजे धरना समाप्त हुआ। राजू अहलावत ने कहा कि आगामी तीन दिसंबर को पमनावली चौकी के खिलाफ खतौली थाने में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संचालन डॉक्टर प्रमेंद्र ढाका ने किया। इस दौरान भाकियू मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक, ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम, अंकित चौधरी, संदीप सोम, रविकांत सोम, मनोज सहरावत, सुरेंद्र रावल, मांगेराम त्यागी, भरतवीर आर्य, विकास शर्मा, सुनील प्रधान भैंसी, अशोक घटायन, सार्थक लाटियान, बिजेंद्र बालियान, महकार सिंह, अभिषेक बंसल आदि शामिल रहे। 

जाम लगने से हलाकान रहे वाहन सवार 
लगभग पांच घंटे तक खतौली- बुढ़ाना मार्ग जाम रहने के कारण दोनों और वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। जाम में खड़े रहने पर यात्रियों में बेचैनी दिखाई दी। कुछ छोटे वाहन स्वामी अपने वाहनों को मोड़कर अन्य संपर्क मार्गों से ले जाने को मजबूर भी दिखे। जाम लगने से वाहन सवारों के अलावा अन्य लोगों को भी परेशानियां उठानी पड़ी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें