फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू भानु कार्यकर्ताओं ने सड़क पर दिया धरना

विज्ञापन
भाकियू (भानु) के कार्यकर्ता नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए। (स्त्रोत संगठन) मवाना।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया, समाधान नहीं होने पर अग्नि समाधि लेने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं द्वारा गांव गशेणपुर में सड़क पर बैठकर गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने आदि के संबंध में धरना दिया और नायब तहसीलदार नितेष सैनी को ज्ञापन दिया। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर अग्नि समाधि लेने की चेतावनी दी।
प्रदेश अध्यक्ष (युवा) पश्चिमी उत्तर प्रदेश अमित त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव गणेशपुर में सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। धरना दे रहे कार्यकर्ताओं ने गांव में साफ सफाई दुरुस्त कराने की मांग की। सूचना पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया। नायब तहसीलदार ने तीन दिन में समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि गांव में नालों की नियमित सफाई लंबे समय से नहीं हो रही है। परिणामस्वरूप नालों में गंदगी, कीचड़ एवं दूषित जल का जमाव हो गया है। इससे गंभीर बीमारी उत्पन्न हो चुकी है।
विज्ञापन

ग्रामीण, विशेषकर स्कूली बच्चे और वृद्ध अव्यवस्था से परेशान हैं। गांव के मुख्य मार्गों पर पानी और कीचड़ और तालाब पर निरंतर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। तालाब का क्षेत्रफल लगातार घट रहा है। इससे वर्षा जल संरक्षण, भू-जल स्तर और पारंपरिक जल व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। तालाब पर हो रहा यह अतिक्रमण न केवल अवैध है बल्कि ग्राम की प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाने वाला भी है। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर अग्नि समाधि लेने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष पुनीत त्यागी, देवेंद्र त्यागी, प्रदीप कुमार, अजय, जयप्रकाश, डाॅ. बिल्लू, प्रिंस, कुसुमपाल, दिनेश, संजय, मुकेश और भोपाल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें