फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के निकाह सेएक दिन पहले पिता की हत्या

Tue, 20 Sep 2016 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुर्वेशपुर गांव में बेटी के निकाह से एक दिन पहले रविवार रात पिता की हत्या कर दी गई। उसका शव खिर्वा-कंकरखेड़ा मार्ग पर नया गांव के पास मिला। जबकि बाइक अलग पड़ी थी। वहीं ग्रामीणों ने सीओ सरधना और एसओ का घेराव कर हंगामा किया।
विज्ञापन

सरधना क्षेत्र के दुर्वेशपुर निवासी शमशेर (50) पुत्र सुलेमान की गांव में ही डेयरी है। उसकी बेटी शाइस्ता का रिश्ता लिसाड़ीगेट निवासी युवक के साथ हुआ है और मंगलवार को बारात आनी है। डेयरी संचालक मेरठ में दूध की सप्लाई करता था। रविवार देर शाम वह मेरठ से घर नहीं लौटा। परिजनों ने रात करीब साढे़ नौ बजे फोन किया तो तो पता चला कि शमशेर रात करीब साढे़ आठ बजे दुर्वेशपुर के लिए निकल गया था। जिसके बाद परिजन और ग्रामीण रात में उसकी तलाश करने लगे।
इस बीच नया गांव के निकट रास्ते में शमशेर की बाइक खड़ी मिली। कुछ दूर शमशेर का शव पड़ा था। उसके हाथ से खून बह रहा था। परिजनों को नगदी और मोबाइल सुरक्षित मिला। कंट्रोल रूम पर घटना की सूचना मिलते ही एसओ सरधना तेजसिंह यादव और सीओ सरधना ब्रिजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को घेराव कर हंगामा कर दिया। बाद में सीओ ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शमशेर के साले भूरे पुत्र सलीम निवासी गांव अस्सैना ने थाने में तहरीर दी है। एसओ सरधना तेजसिंह यादव का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


परिवार का बुरा हाल
शमशेर की पुत्री शाइस्ता का मंगलवार को निकाह है। कई दिन से घर में तैयारी चल रही थी और परिजन काफी खुश थे, लेकिन शमशेर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी फरजाना, दो बेटे और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें