फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य केंद्र.... ब्रेस्ट कैंसर को हराएगी बीईटी डिग्रेडर

विज्ञापन
परीक्षिगढ़ निवासी डॉ० दीक्षा शर्मा अमेरिका की  प्रयोगशाला में अपनी टीम के साथ मौजूद। (स्त्रोत प
विज्ञापन
- मेरठ की बेटी ने अमेरिका की प्रयोगशाला में किया बीईटी डिग्रेडर का सफल परीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़ (मेरठ)। परीक्षितगढ़ की भारतीय वैज्ञानिक बेटी डाॅ. दीक्षा शर्मा ने अमेरिका मिशिगन यूनिवर्सिटी की प्रयोगशाला में ब्रेस्ट कैंसर स्टेम सेल्स पर बीईटी डिग्रेडर का सफल परीक्षण कर अमेरिका में भारत देश का मान बढ़ाते हुए अपने क्षेत्र व माता-पिता का नाम भी रोशन किया है।
परीक्षितगढ़ के मवाना बस स्टैंड निवासी डॉ. जनार्दन शर्मा की वैज्ञानिक बेटी डॉ. दीक्षा शर्मा ने कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई अपने पैतृक गांव शिवपुरी के प्राथमिक विद्यालय से की। राजकीय इंटर कॉलेज से 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण व केवी पब्लिक स्कूल सीबीएसई बोर्ड से इंटर व मेरठ कॉलेज बीएससी, बायो टेक्नालॉजी की शिक्षा प्राप्त की। आईसीएमआर पेपर पास करने के बाद एमएससी एनिमल बायो केमेस्ट्री, नेट जेआरएफ परीक्षा व पीएचडी करने के बाद डॉ. दीक्षा शर्मा ने पोस्ट डाक के लिए मिशिगन यूनिवर्सिटी में आवेदन किया। जहां डॉ. बर्नेस की प्रयोगशाला में विशेष रूप से बेस्ट कैंसर पर शोध किया। डॉ. दीक्षा वहां पोस्ट डॉक्टोरल के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

डाॅ. दीक्षा शर्मा ने पाया कि बीईटी डिग्रेडर न केवल सामान्य कैंसर कोशिकाओं को बल्कि उनकी जड़ मानी जाने वाली कैंसर स्टेम सेल्स को भी प्रभावी रूप से समाप्त कर सकता है। ये दो कोशिकाएं होती हैं जो इलाज के बाद भी कैंसर को दोबारा पनपने देती हैं। पारंपरिक दवाइयां इन पर असर नहीं डाल पाती लेकिन बीईटी डिग्रेडर इन्हें सीधा निशाना बनाता है।
विज्ञापन


क्या है बीईटी डिग्रेडर
बीईटी डिग्रेडर एक प्रकार की दवा है जो शरीर में बीईटी प्रोटीन को नष्ट करने का काम करती है। ये प्रोटीन कैंसर कोशिकाओं के विकास और प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए बीईटी डिग्रेडर का उपयोग कैंसर के इलाज के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें