फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: थलसेना कैंप में श्रेष्ठ कैडेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
- 11 ग्रुपों के चयनित कैडेटों ने शुरू की प्रतियोगिता, बोर्ड ऑफ ऑफिसर्स ने दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

- फायरिंग, ड्रिल, मैप रीडिंग और एनसीसी के उद्देश्यों पर हुआ प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। थलसेना कैंप-1 एवं सीएटीसी-263 के छठे दिन मंगलवार को कैंप की शुरुआत सूर्योदय से पहले कैडेटों की फायरिंग से हुई। कैंप कमांडेंट कर्नल सौरभ डिमरी की देखरेख में फायरिंग कराई गई। इसके बाद उत्तर प्रदेश निदेशालय के 11 ग्रुपों से चयनित बेस्ट कैडेटों की प्रतियोगिता का विधिवत आगाज हुआ।
प्रतियोगिता के लिए विभिन्न ग्रुपों से नियुक्त बोर्ड ऑफ ऑफिसर्स ने कैडेटों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेरठ ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पदम सिंह जांगू, सेना मेडल के आगमन पर उन्होंने बोर्ड ऑफ ऑफिसर्स और प्रतिभागी कैडेटों से बातचीत कर प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी ली। बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता का आयोजन 70 यूपी बटालियन एनसीसी के अंतर्गत शोभित विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप कमांडेंट कर्नल सौरभ डिमरी ने एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में ठहरे थलसेना कैंप के कैडेटों, गांधी हॉल और पूरे कैंप परिसर का निरीक्षण किया। एएनओ सुबोध कुमार ने कैडेटों को विभिन्न विषय पर जानकारी दी। वरिष्ठ कन्या अनुदेशिका पूजा तोमर ने कहा कि कैडेट की पहचान केवल वर्दी से नहीं, बल्कि उसके अनुशासन, चरित्र, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना से होती है। थलसेना कैंप-1 एवं टीएससी-263 के पांचवें दिन बालिका कैडेटों ने पहली बार शस्त्र से फायरिंग का प्रशिक्षण लिया। बालिका कैडेटों के विशेष प्रशिक्षण में मैप रीडिंग और कोडिंग-डिकोडिंग पर जोर दिया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल सौरभ डिमरी ने मोटोरोला की तकनीकी जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें