फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए ने लिए खाद्य पदार्थों को नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावट के शक में 892 किलो बेसन, 663 किलो तेल जब्त
विज्ञापन

मेरठ। होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम खाद्य पदार्थों को नमूने ले रही है और मिलावट के शक में जब्त और नष्टीकरण की कार्रवाई भी कर रही है। रविवार को 18 नमूने लिए गए। सुभाष नगर से बेसन, मूंगफली का तेल और नमकीन के नमूने लिए गए, जबकि 892 किलो बेसन और 463 किलो मूंगफली का तेल व 70 किलोग्राम नमकीन जब्त किया गया।
सोफीपुर से हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और सरसों के तेल का एक-एक नमूना, सूर्य नगर से सरसों के तेल के दो और हल्दी पाउडर का एक नमूना लिया गया, जबकि 220 लीटर सरसों का तेल जब्त किया गया। सरधना के कालंद से खोया और वनस्पति का एक-एक नमूना, लावड़ से घी और गुड़ का एक-एक नमूना, 10 किलोग्राम वनस्पति और 10 किलो खोया नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवाना नगर पालिका क्षेत्र से सरसों का तेल, लाल मिर्च पाउडर और कचरी का एक-एक नमूना लिया गया। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा, जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों में सुमन पाल, सुभाष मौर्या, रीना शर्मा, अश्विनी कुमार, अनिल कुमार, अनंत कुमार, स्वामीनाथ, सुनील कुमार, परमवीर सिंह, विशाल, विपिन और वैभव रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें