इकला रसूलपुर गांव में गोकशी की सूचना पर सोमवार को पुलिस पहुंची तो वहां मस्जिद के पास एक कमरे में गोमांस बेचा जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया, हालांकि मुख्य सरगना मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसका पीछाकर उसे भी अरेस्ट कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि गांव रसूलपुर में मस्जिद के पास एक कमरे में गोमांस बेचने का कारोबार चल रहा था। सूचना मिलने पर पूरी टीम ने छापा मारा और तीन आरोपी समेत 50 किलो गोमांस पकड़ा है। वहीं डॉ. हयात सैफी ने इसकी पुष्टी की है कि यह गोमांस है। इसके बाद पुलिस ने गोमांस को जांच के लिए भेज दिया है।