मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी बीएड महाविद्यालयों के लिए बीएड एवं स्पेशल बीएड (एमएम) प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा-2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा 16 जून से प्रारंभ कराए जाने की पुष्टि की है।
परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रथम वर्ष की मुख्य, भूतपूर्व तथा बैक पेपर परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम संबंधित महाविद्यालयों को भेज दिया गया है। सभी प्राचार्यों एवं निदेशकों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी विद्यार्थियों तक व्यापक रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षार्थियों को समय रहते सभी आवश्यक सूचनाएं प्राप्त हो सकें। संवाद