फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मोबाइल में तेज हुआ धमाका, मची चीख-पुकार, चार बच्चे समेत दंपती झुलसे

Sat, 23 Mar 2024 06:51 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ के मोदीपुरम में एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान मोबाइल में तेज धमाका हुआ और बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आग की चपेट में आकर चार बच्चे और दंपती झुलस गए हैं।
विज्ञापन
आग से झुलसे चार बच्चे और दंपती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोदीपुरम में जनता कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे एक मजदूर के घर में शनिवार देर शाम मोबाइल का चार्जर लगाने के दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया, जिस कारण मोबाइल में भी धमाका हो गया और कमरे में आग लग गई। आग लगने के कारण कमरे में मौजूद चार बच्चे झुलस गए। बच्चों का शोर सुनकर उन्हें बचाने पहुंचा दंपती भी झुलस गया। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आग पर काबू पाया। पुलिस ने सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


मूलरूप से मुजफ्फरनगर जिले के सिकेड़ा निवासी जोनी (41) अपनी पत्नी बबीता (37) व चार बच्चों सारिका (10), निहारिका (8), गोलू (6) व कल्लू (5) के साथ मोदीपुरम की जनता कॉलोनी में एक मकान में किराए पर रहता है। जोनी मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। शनिवार को बच्चे कमरे में थे। कमरे में बेड पर तार बिखरे पड़े हुए थे और बच्चे मोबाइल का चार्जर बिजली के बोर्ड में लगा रहे थे। चार्जर लगाने के दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया और तारों में आग लगने के कारण मोबाइल में धमाका हुआ। धमाके के बाद बेड में आग लग गई।

वहीं, आग लगने के बाद बच्चों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। धमाके व बच्चों का शोर सुनकर जोनी व बबीता कमरे की ओर दौड़े। वहीं, आग लगी देख उनके होश उड़ गए। बच्चे आग में बुरी तरह झुलस चुके थे। किसी तरह दोनों ने बच्चों को आग से झुलसी हालत में बाहर निकाला। बच्चों को बचाने के दौरान बबीता व जोनी भी बुरी तरह झुलस गए।

उधर, बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और पल्लवपुरम पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे बच्चों व दंपती को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। सभी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

पल्लवपुरम थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। बच्चे लगभग 70 प्रतिशत झुलस चुके हैं, जबकि दंपती बचाने के चक्कर में झुलस गया। फिलहाल अस्तपाल में सभी का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: कांग्रेस ने इमरान मसूद को यहां से बनाया प्रत्याशी, पार्टी ने खेला ये बड़ा दांव
विज्ञापन

दंपती रसोई में कर रहा था काम, बच्चों के चिल्लाने पर कमरे की ओर दौड़े
जोनी व बबीता रसोई में होली के पर्व को लेकर काम कर रहे थे। इस दौरान बच्चे कमरे में बैठकर खेल रहे थे। जोनी के अनुसार, रसोई में काम करने के दौरान अचानक तेज धमाके व बच्चों के चीखने की आवाज आई, जिस पर वह पत्नी के साथ कमरे की ओर दौड़ा। बताया कि बेड में आग लगी हुई थी और बच्चे आग की चपेट में आए हुए थे। वहीं, आग में झुलस जाने के कारण बच्चे मदद के लिए जोर-जोर से चीख रहे थे। इस दौरान बच्चों को बचाने के चक्कर में पति और पत्नी भी झुलस गए। इसके बाद पड़ोसियों ने मौके पर पहुंच कर उनकी मदद की और आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने जोनी के सिकेड़ा में रह रहे परिवार को फोन पर जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही सिकेड़ा से परिजन मोदीपुरम के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें: UP: राकेश टिकैत बोले- गैर भाजपाइयों के लिए जेल भरो अभियान चला रही भाजपा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें