राहगीरों के शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए और आग बुझाने का प्रयास किया। मगर तब तक आग पूरे मकान में फैल चुकी थी। जिससे मकान में रखा समान भी जल गया। विजय कुमार की भी जलकर मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी में बमुश्किल आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को मोर्चरी पहुंचाया। थाना प्रभारी के कंकरखेड़ा ने बताया कि विजय कुमार काफी वर्ष से किराए परिवार से अलग रह रहे थे।
आसपास के लोगों ने बताया कि विजय के कमरे में बिजली न होने की वजह से अक्सर मोमबत्ती का इस्तेमाल करते थे। मोमबत्ती के कारण बिस्तर में आग लगने से उनकी मौत हो गई।