फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 अगस्त को बनें ‘रफ्तार-ए-आजादी’ का हिस्सा

विज्ञापन
Indian Flag
विज्ञापन
आजादी के मतवालों की स्मृति में होने वाले आयोजन मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान के तहत 10 अगस्त को ‘रफ्तार-ए-आजादी’ का आयोजन होगा। अमर उजाला दिल्ली रोड मोहकमपुर स्थित कार्यालय से विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी। बाइक रैली को लेकर युवाओं में जबरदस्त जोश नजर आ रहा है। बाइक रैली में शहर का हर आम और खास व्यक्ति भाग ले सकता है। इस ‘रफ्तार-ए-आजादी’ (बाइक रैली) का शुभारंभ 10 अगस्त को अमर उजाला के मोहकमपुर दिल्ली रोड स्थित मुख्य कार्यालय से सुबह 8 बजे होगा।
विज्ञापन


यहां से रैली नवीन मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर, दिल्ली चुंगी चौराहा, फुटबाल चौराहा, रेलवे रोड चौराहा, केसरगंज, भैसाली बस अड्डा, बेगमपुल चौराहा पहुंचेगी। वहां से मुड़ते हुए बेगमपुल रोड, बच्चा पार्क चौराहा, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, गांधी आश्रम चौराहा होते हुए नई सड़क से सेंट्रल मार्केट के लिए मुड़ेगी और सेंट्रल मार्केट होते हुए सीधे शास्त्रीनगर मार्ग पर पहुंचकर पीवीएस मॉल पहुंचेगी। जहां पर इस रैली का समापन होगा।

रैली में महिला-पुरुष, डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा युवक-युवतियां सभी भाग ले सकते हैं। रैली में हेलमेट लगाकर आना अनिवार्य है। बिना हेलमेट लगाए बाइक रैली में प्रवेश नहीं मिलेगा। रैली में बीच में कहीं भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। रैली अमर उजाला दिल्ली रोड कार्यालय से प्रारंभ होगी जो भी बाइकर्स शामिल होना चाहें वे अमर उजाला कार्यालय सुबह 8 बजे पहुंचें। यहीं से रैली में भाग लेंगे। रैली में भाजपा युवा मोर्चा, यातायात पुलिस सहित महिला राइडर्स धांसू दिल्ली द बाइकरनी, रोड वारियर्स समूह का सहयोग रहेगा। रूट पर व्यापारिक संगठनों व समाजसेवी संगठनों, स्कूल, कॉलेज के छात्र, रोड सेफ्टी क्लब, महिला संगठन व एनसीसी कैडेट्स द्वारा बाइक रैली पर पुष्पवर्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें