फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की बेटी को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, हत्या की कोशिश

Tue, 06 Mar 2018 12:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
थाने में शिकायत करती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यहां दरोगा की बेटी को ससुरालवालों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। जानिए क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन


मेरठ में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या करने की कोशिश का आरोप लगा है। आरोप है कि विवाहिता को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। आरोपी उसे रविवार रात उसके मायके के बाहर फेंक गए। एसओ महिला थाना का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

पुलिस लाइन में तैनात दरोगा सतवीर सिंह मलिक शास्त्रीनगर आई ब्लॉक में परिवार के साथ रह रहे हैं। दरोगा की बेटी प्रियंका की शादी मई 2013 में बुलंदशहर के कुतकपुर निवासी युवक से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे, जो पूरी नहीं होने पर प्रियंका का उत्पीड़न किया जा रहा था। उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: ससुर ने किया बहु से दुष्कर्म, आरोपी दरोगा सस्पेंड, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन

फाइल फोटो
विवाहिता का आरोप है कि रविवार को उसके पति ने एक लाख रुपये की मांग करते हुए कहा कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो अंजाम बुरा होगा। विरोध करने पर विवाहिता को बंधक बनाकर पीटा गया और चुनरी से गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की गई। ससुराल में हालत बिगड़ने पर आरोपी ससुराल वाले प्रियंका को मेरठ लेकर पहुंचे और घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। धमकी दी कि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो घर में नहीं घुसने देंगे। 

सोमवार को पीड़िता प्रियंका दो बच्चों और अपने माता-पिता के साथ महिला थाने पहुंची। परिजनों ने बताया कि प्रियंका के चेहरे और गले के अलावा शरीर पर चोटों के बीस से ज्यादा निशान हैं। 

थाने में अपनी व्यथा सुनाते हुए प्रियंका की हालत बिगड़ गई। प्रियंका ने बताया कि ससुराल वालों ने धमकी दी है कि यदि थाने में शिकायत की तो उसकी और दोनों बच्चों की हत्या कर देंगे। एसओ महिला थाना नेहा चौहान का कहना है कि पीड़िता के शरीर पर चोटों के निशान हैं। मेडिकल परीक्षण कराकर तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

दरोगा की बेटी थाने में मांग रही इंसाफ
महिला थाने में दरोगा सतवीर सिंह मलिक ने बेटी की हालत देखकर कहा कि वह दूसरों की मदद करते हैं और आज मेरी बेटी थाने में इंसाफ मांग रही है। दरोगा ने उच्च अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अफसरों ने कड़ी कार्रवाई कराने की बात कही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें