फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने पुत्रवधू को बंधक बनाकर कई दिन तक की हैवानियत, फिर किया शर्मसार करने वाला कांड

Tue, 06 Mar 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
खाकी का दामन एक दरोगा ने दागदार कर दिया। दरोगा ने अपनी ही पुत्रवधू की आबरू लूटी। उसने कई दिनों से पुत्रवधू को बंधक बनाकर रखा हुआ था। उसकी जान लेने की कोशिश की गई। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने दरोगा को सस्पेंड करते हुए उसके खिलाफ महिला थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी दरोगा श्रीनिवास यादव देहली गेट थाने में तैनात है। उसका परिवार एटा में रहता है। सोमवार को एसएसपी से मिलकर दरोगा की पुत्रवधू ने गंभीर आरोप लगाए। 

बताया कि उसके ससुर श्रीनिवास ने उसे आगरा से बुलाकर कई दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। रविवार रात विरोध करने पर उसे पीटा गया और गला घोंटकर मारने का प्रयास किया गया। 
विज्ञापन
Trending Videos

बेटा भी पुलिस में बताया 

up police - फोटो : अमर उजाला
दरोगा का बेटा भी कांस्टेबल है, जो मध्य प्रदेश में ट्रेनिंग कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति से जबरन गर्भपात कराने पर विवाद चल रहा था। पति उसे छोड़कर ट्रेनिंग पर चला गया। इसकी शिकायत पर ससुर ने उसे मेरठ बुलाया था और इस वारदात को अंजाम दिया। 

इंसाफ नहीं मिला तो मर जाऊंगी  
इंस्पेक्टर महिला थाना नेहा चौहान के मुताबिक पीड़िता ने चेतावनी दी कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो वह जान दे देगी। मंगलवार को एसएसपी से मिलेगी। वह मेरठ से तभी जाएगी, जब आरोपी दरोगा जेल चला जाएगा। 

यादव हूं, कुछ नहीं बिगडे़गा 
पीड़िता ने बताया कि सन 2015 में उसकी शादी हुई थी। दरोगा यादव है और वह दूसरी बिरादरी की है। लव मैरिज हुई थी। उसका पिता नहीं है। आगरा में दरोगा से मुलाकात हुई थी तो वह दरोगा के परिवार से जुड़ी थी। शादी के छह माह बाद ही उसका उत्पीड़न होने लगा था। दरोगा व उसके परिजन धमकी देते थे कि हम यादव है, तू कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। 
योगी सरकार में होगी कार्रवाई 

पीड़िता का आरोप है कि सपा सरकार में दरोगा की उच्चाधिकारियों से जान पहचान के चलते वह शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। अब दरोगा की हरकतों से वह टूट गई है। योगी सरकार में दरोगा और उसके परिवार पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

फ्लैट न दिया तो आरोप लगाया 

Rape
आरोपी दरोगा श्रीनिवास यादव का कहना है कि आरोप गलत है। उसकी 56 साल की उम्र है। बेटे ने लव मैरिज की थी। बेटे से उसका विवाद हो गया। परिवार को संभालने के लिए उसने पुत्रवधू को मेरठ बुलाया था। उसे जेवर भी खरीदवाए थे। अब वह फ्लैट मांग रही है। वह ब्लैकमेल कर रही है। 

जांच के बाद होगी कार्रवाई
एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि दरोगा को सस्पेंड कर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर महिला थाना नेहा चौहान इस मामले की जांच करेंगी। महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें