फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकपाल से मारपीट की

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। तहसील मुख्यालय स्थित उप-डाकघर में बृहस्पतिवार दोपहर डाकपाल एवं कर्मचारी की कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान डाकघर के कर्मचारी ने उससे मारपीट की। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित डाकपाल ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मुजाहिदपुर डाकघर में कार्यरत डाकपाल राकेश कुमार ने बताया कि उसे बृहस्पतिवार से डाक नहीं दी जा रही है। जिसके चलते वह बृहस्पतिवार को डाकघर आया था। आरोप है कि शिकायत करने पर कर्मचारी ने उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं विरोध करने पर उससे मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि अन्य स्टाफ ने भी उसकी मदद नहीं की। उसने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। उसने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि आरोपी कर्मचारी ने मारपीट के बजाय मामूली कहासुनी का मामला बताया। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें