फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश महोत्सव का समापन, यज्ञ किया

विज्ञापन
सरधना में गणेश उत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल महिला श्रद्धालु। - फोटो : ? ? ?
विज्ञापन
गणेश महोत्सव का समापन, यज्ञ किया
विज्ञापन

सरधना। नगर में 2 सितंबर से शुरू हुआ गणेश महा-महोत्सव शुक्रवार को संपन्न हो गया। सुबह हवन यज्ञ के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें प्रसाद का वितरण किया गया। दिन में हवन यज्ञ एवं रात के समय सम्मान समारोह व टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया किया।
विज्ञापन

श्री रामलीला मैदान में हिंदू युवा संगठन के तत्वावधान में चल रहे गणेश महा-महोत्सव में शुक्रवार को कमेटी द्वारा महोत्सव के सफल आयोजन में पुलिस प्रशासन व पालिका द्वारा सहयोग करने वालों के साथ नगर के गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। मंच का संचालन शिक्षक दीपक शर्मा ने किया। वहीं महोत्सव कार्यक्रम व गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल होने वाली महिला व युवतियों को जो पर्ची दी गई थी, उसमें उन्हें गिफ्ट भेंट किए। इस मौके पर हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष अमन गुप्ता, रक्षित गर्ग, ललित गुप्ता, अनिल गुप्ता, मुदित माहेश्वरी, सचिन चौधरी, विरेंद्र चौधरी, संजीव पंवार, प्रमोद सक्सेना, आकाश जाट, पंकज जैन, महिपाल वाल्मीकिआदि शामिल रहे। उधर मोहल्ला तारनी स्ट्रीट में भी शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर सूर्यदेव त्यागी, शरद त्यागी, नरेंद्र त्यागी, पीयूष त्यागी, राहुल त्यागी, चंद्रकेतू त्यागी, नीरज त्यागी, नीशू, शानू जैन, चीकू, गोलू त्यागी, जयभगवान तोमर आदि मौजूद रहे।

सरधना के रामलीला मैदान में आयोजित गणेश उत्सव के समापन अवसर पर सहयोग के लिए सम्मानित करते हुए।- फोटो : ? ? ?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें