फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से प्रभावित कुछ क्षेत्रों में लगाया जा सकता है रात्रि कर्फ्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कुछ क्षेत्रों में रात्रि कर्फ्यू संभव
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उन क्षेत्रों में रात्रि कर्फ्यू लगाया जा सकता है, जहां संक्रमण बहुत ज्यादा फैल रहा है। इस पर निर्णय के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।
कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे जिले में तो रात्रि कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा लेकिन तेजी से फैल रहे संक्रमण वाले इलाकों में निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन

दरअसल, मुख्यमंत्री ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिले में अपने स्तर पर वहां की स्थिति को देखकर रात्रि कर्फ्यू के संबंध में निर्णय ले सकते हैं। उन जिलों में स्थानीय प्रशासन को रात्रि कर्फ्यू लगाने के लिए अधिकृत किया जा रहा है, जहां 500 से ज्यादा केस हैं और रोजाना 100 नए मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन

--
रमजान में मस्जिदों में इबादत के लिए गाइडलाइन का इंतजार
मेरठ। पिछले साल कोरोना काल में मस्जिद, मंदिर, गुरुद्वारों व गिरजाघरों में लोगों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से पाबंदी थी। मुस्लिमों का बड़ा पर्व रमजान-ए-शरीफ में इस बार भी अकीदतमंदों पर कोरोना का ग्रहण लग सकता है। सोशल मीडिया पर एक मेसेज ने हलचल मचा दी है। मेसेज में शहर उलमाओं द्वारा रमजान में तरावीह व शबीना न कराने की बात कही गई है। वहीं, नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन ने बताया कोरोना को लेकर जो भी गाइडलाइन जिला प्रशासन की होगी, उस पर अमल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल से रमजान महीना शुरू होगा। बृहस्पतिवार की बैठक के बाद प्रशासन द्वारा जो भी दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे, उन पर उलमा ही अंतिम फैसला करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें