फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीएस-एमडीएस की परीक्षाएं कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू से संचालित कॉलेजों में बीडीएस और एमडीएस की परीक्षाएं शनिवार से शुरू होंगी। सभी केंद्रों को विश्वविद्यालय की तरफ से कोविड 19 को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी बिना थर्मल स्क्रीनिंग के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ सभी केंद्रों को रोजाना पेपर खोले जाने के समय की वीडियो बनाकर भेजनी होगी। सीसीटीवी कहीं बंद मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कोटे से प्रवेश के लिए ट्रायल संपन्न
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में स्पोर्ट्स कोटे के प्रवेश के लिए तीन दिन चले ट्रायल बृहस्पतिवार को खत्म हो गए। आज 38 छात्र-छात्राएं ट्रायल देने पहुंचे। इनमें 35 छात्र और तीन छात्राएं शामिल रहीं। तीन दिन में ट्रायल की बात करें तो बहुत कम संख्या में छात्र-छात्राओं ने ट्रायल दिए हैं। यहां कुल 129 छात्र-छात्राओं ने ट्रायल में भाग लिया। शुक्रवार को ट्रायल देने वाले छात्र-छात्राओं की मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।
कल होगा बीपीएड-एमपीएड के शिक्षकों का सत्यापन
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में बीपीएड-एमपीएड के शिक्षकों का सत्यापन शनिवार को कैंपस में होगा।
कैंपस के पांच कोर्सों का रिजल्ट जारी
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में सीबीसीएस प्रणाली के तहत संचालित पांच कोर्सों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इनमें एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी फिजिक्स, सांख्यिकी, मैथ चतुर्थ सेमेस्टर एवं एमए अर्थशास्त्र चतुर्थ सेमेस्टर जून 2020 का रिजल्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें