सेंट फ्रांसिस स्कूल में राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का दूसरा दिन
मेरठ। सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल कंकरखेड़ा मेरठ में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय बास्केटबॉल बॉयज टूर्नामेंट में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को क्वार्टर फाइनल संपन्न हुए। इसमें वर्ग 14, 17 तथा वर्ग 19 में 24 टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर 19 में उत्तर प्रदेश की टीम ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
प्रतियोगिता के आयोजक सचिव संदीप कुमार ने बताया की वर्ग 14 में पहला मैच महाराष्ट्र और बिहार के बीच में हुआ जिसमें 44 -12 से महाराष्ट्र ने जीत हासिल की। दूसरा मैच आंध्र प्रदेश तेलंगाना और उत्तराखंड के बीच हुआ, जिसमें 10-42 से उत्तराखंड की टीम विजयी रही। वर्ग 17 में पहला मैच उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के बीच में हुआ, जिसमें 42 -52 के स्कोर से कर्नाटक विजयी रहा। दूसरा मैच महाराष्ट्र और उत्तराखंड के बीच में हुआ, जिसमें 62 और 28 के अंतराल से महाराष्ट्र ने जीत हासिल की। तीसरा मैच पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में 33-18 के स्कोर से हुआ जिसमे पश्चिम बंगाल ने जीत हासिल की। वर्ग 19 में पहला मैच नॉर्थ इंडिया और पश्चिम बंगाल के बीच में हुआ जिसमें 57-40 के साथ नॉर्थ इंडिया ने मैच में अपनी बढ़त बनाई। दूसरा मैच उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच में हुआ जिसमें 36-35 के अंतराल से उत्तर प्रदेश ने जीत हासिल की। तीसरा मैच तमिलनाडु और केरल के बीच में संपन्न हुआ जिसमें तमिलनाडु ने 44- 20 का स्कोर लेकर सेमीफाइनल के लिए जगह बनाई। उन्होंने बताया कि आज शुक्रवार को विद्यालय के परिसर में सारे वर्गों की टीम सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।