फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अन्य केंद्रों के लिए... सेंट फ्रांसिस स्कूल में 8 से होगी बास्केबल नेशनल चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
- कई प्रदेशों से 500 से अधिक खिलाड़ी मुकाबलों में दिखाएंगे दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल में 8 अक्तूबर से सीआईएससीई पुरुष नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप का आयोजन होगा। यह चैंपियनशिप अंडर-14, 17 और अंडर-19 वर्ग में होगी। इसमें देशभर के कई प्रदेशों से लगभग 500 से अधिक खिलाड़ी जुटेंगे।
यह जानकारी शुक्रवार को विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर मारिशा ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के आवास, खानपान आदि की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सीआईएससीई उत्तर प्रदेश रीजन के कोऑर्डिनेटर डेविड शिरील ने बताया कि चैंपियनशिप का उद्धाटन आठ अक्तूबर को सुबह नौ बजे किया जाएगा। सभी मैच स्कूल के बास्केटबाल मैदान एवं स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के बास्केटबाल कोर्ट में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सभी मैच लीग कम नॉकआउट पर आधारित होंगे। सभी टीमों का पंजीकरण सात अक्तूबर तक स्कूल के परिसर में किया जाएगा। शुभारंभ सुभारती विश्वविद्यालय की सीईओ प्रोफेसर डॉ. शल्याराज द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेरठ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम दुबई यूएई मैदान में उतरेगी। यहां ओडिसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, आंध्र प्रदेश तेलंगाना, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की टीम पहुंचेंगी। विजेताओं व उप विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया जजाएगा। इस मौके पर कोच ओंकार सिंह, राहुल कुमार, मनोज डागर, गुरमीत कलसी, चंद्रकांता, संदीप, मुक्ता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें