फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 25वां फिल्म मीडिया अवार्ड समारोह 12 को

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। यूपी फिल्म्स फोटो जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से 25वां फिल्म मीडिया अवार्ड समारोह सिल्वर जुबिली के रूप में 12 अक्तूबर को दोपहर एक बजे से छावनी स्थित होटल डी-रोज में होगा। वरिष्ठ फिल्म छायाकार ज्ञान दीक्षित ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि मुंबई राजश्री फिल्म प्रोडक्शन के वरिष्ठ महाप्रबंधक ग्रेड-1 पीके गुप्ता रहेंगे। संयोजक चरणसिंह स्वामी और कुणाल दीक्षित ने बताया कि कार्यक्रम में कुछ कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। इसके साथ ही विशेष सेवा कार्य करने वाली शहर की प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। महासचिव अंबर दीक्षित ने कहा कि कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, शिक्षाविद, कलाकार एवं अनेक गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें