फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव : अध्यक्ष व महामंत्री पद पर एक-एक नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। सरधना बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी नामांकन प्रक्रिया जारी रही। इस दौरान विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव अधिकारी बार अध्यक्ष विक्रम त्यागी ने बताया कि दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए इनाम अली रिजवी और महामंत्री पद के लिए संजीव पंवार ने नामांकन किया।
विज्ञापन

इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए अमित और मोहनपाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार सिंह ने पर्चा भरा। संयुक्त सचिव पद के लिए जगपाल सिंह, सामाजिक मंत्री पद के लिए संजीव कुमार गर्ग ने नामांकन किया।
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए राजीव त्यागी, सुक्रमपाल, रिजवान-उल-हक, प्रमोद कुमार शर्मा, ईश्वरचंद और सुधीर वशिष्ठ ने अपने नामांकन दाखिल किए। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए भी कई प्रत्याशियों ने पर्चे जमा किए। बताया गया कि नामांकन वापसी की प्रक्रिया बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें