फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में अचल वैजयंती प्रथम

विज्ञापन
संत जोसफ्स कॉलेज में अंतर-महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मंगलवार को अंतर-महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय वर्तमान समय में सोशल मीडिया का प्रयोग समाज के लिए एक हितकारी माध्यम है रखा गया, जिस पर विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने पक्ष और विपक्ष में तर्क प्रस्तुत करते हुए अपनी वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव रहे। अध्यक्षता प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना लूईस ने की। प्रतियोगिता में पांच महाविद्यालयों के कुल 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डीएन डिग्री कॉलेज, मेरठ की अचल वैजयंती ने प्रथम और संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज की टीम द्वितीय स्थान पर रही। सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार डीएन कॉलेज के अंशु यादव को मिला। श्रेष्ठ वक्ता का खिताब संत जोसफ्स की सोनिया को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार यादव ने प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने कॉलेज के अनुशासन और छात्राओं की प्रतिभा की प्रशंसा की। निर्णायक मंडल में फादर रोपित, फादर विजय पाल और फादर मंगल शामिल रहे। प्रतियोगिता में एनएएस, डीएन, संजय गांधी, रासना और संत जोसफ्स कॉलेज की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें