यूपी के मेरठ में बदमाशों ने आज सुबह बैंक पर धावा बोल दिया। बदमाशों के खौफ से बैंक पहुचे कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घटनासथल पहुंकर जानकारी ली। लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे।
गढ़रोड स्थित स्थित इलाहबाद बैंक की शाखा में सुबह तड़के बदमाशों ने डाका डाल दिया। हालांकि बदमाश बैंक से कैश लेकर जाने में नाकाम हो गए लेकिन इस वारदात ने बैंक कर्मचारियों के होश उड़ा दिया। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने डकैती के मकसद से बैंक की खिड़की उखाड़ ली और अंदर घुस गए।
बदमाशों ने बैंक से कैश खोजने की काफी कोशिश की लेकिन वे कैशस्टोर तक नहीं पहुंच पाए। सुबह होने से पहले ही बदमाश फरार हो गए। सुबह बैंक पहुंचने पर कर्मचारियों ने बैंक की हालत देखी तो हैरान रह गए। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसकी जानकारी ली। सीओ थाना सिविल लाइन भी मौके पर पहुचे। नौचंदी थान इंचार्ज के अनुसार घटना के बाद बदमाश सीसी टीवी में कैद हुए हैं लेकिन आरोपियों की ठीक पहचान नहीं हो पाई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/