खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
सरधना। दबथुवा गांव में शुक्रवार को युवा रालोद की तरफ से खिलाड़ियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन सनी चौधरी के आवास पर आयोजित किया गया। जिसमें युवा रालोद नेता अनिल चौधरी ने बताया कि मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित हुई प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दबथुवा निवासी सनी चौधरी ने भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीता व बहादुरपुर निवासी रवि मलिक ने ट्रिपल जंप में सिल्वर मेडल जीता और गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न व फूल मालाओं से स्वागत किया किया। अनिल चौधरी ने कहा कि देहात क्षेत्र से भी प्रतिभाएं निकल रही है, जिसमें सरकार और खेल फेडरेशन को विशेष महत्व देकर आर्थिक मदद करनी चाहिए। वरूण करनावल ,अर्जुन ढिंधला, विपिन चिंदौड़ी, गोविंद चौधरी, नरेंद्र, सोदान, जितेंद्र, सुरेंद्र, रामबोस, परवेश, सुनील, महेंद्र आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।