फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश न मिलने पर बैंक मैनेजर और स्टाफ बंधक बनाया

Wed, 21 Dec 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सरधना रोड जंगेठी गांव स्थित सिंडिकेट शाखा में कैश न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को शाखा प्रबंधक और स्टाफ को बंधक बना लिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची कंकरखेड़ा पुलिस ने लोगों को समझाकर मैनेजर को बंधनमुक्त कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ग्रामीणों का आरोप है कि बैंक में पर्याप्त कैश न होने पर रोजाना ही हंगामा होता है। मंगलवार सुबह बैंक खुलते ही काफी संख्या में ग्रामीण लाइन में लगे थे। काफी देर बाद बैंक कर्मचारियों ने बताया कि कैश नहीं आया है। यह सुनते ही ग्रामीण भड़क गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीण जबरन बैंक का दरवाजा खोलकर घुस गए और प्रबंधक पवन कपूर व अन्य कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि वे कई दिनों से रोजाना लाइन में लग रहे हैं। लेकिन उन्हें कैश नहीं मिल रहा। बैंक कर्मी बहानेबाजी करते हैं। नगदी न होने से किसान न तो फसल बो पा रहे हैं और न पशुओं के लिए चारे का प्रबंध कर पा रहे हैं। प्रबंधक का कहना है कि कई दिनों से बैंक में कैश नहीं आ रहा है। जिसकी वजह से परेशानी बन रही है। अभद्रता करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर देने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें