फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पत्नी-बच्ची की मौत से व्यवथित बैंक मैनेजर ने महिला डॉक्टर को बताया निर्दयी, गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2020 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में पत्नी और बेटी की मौत होने से परेशान बैंक मैनेजर ने महिला डॉक्टर को निर्दयी बताकर एफबी पर पोस्ट डाल दी। जिस पर महिला डॉक्टर ने थाने में बैंक मैनेजर पर मुकदमा दर्ज करा दिया।

विज्ञापन


पुलिस भी मैनेजर को इलाहाबाद से गिरफ्तार कर ले लाई। मैनेजर पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते रहे कि पत्नी और बच्ची की मौत डॉक्टर की लापरवाही के चलते हुई है और मुझे अपना दर्द बयां करने की सजा दी जा रही है। मामला नौचंदी थाना क्षेत्र का है।

इलाहाबाद के झुसी निवासी अशोक कुमार गौतम एक बैंक में मैनेजर हैं। लॉकडाउन में 13 जुलाई को उन्होंने शहर के एक निजी अस्पताल में गर्भवती पत्नी नूपुर को भर्ती कराया था। महिला डॉक्टर ने उसका कोविड-19 टेस्ट कराने को कहा। इस बीच नूपुर की हालत बिगड़ती गई। अंत में महिला डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया। बैंक मैनेजर पत्नी को लेकर मेडिकल कॉलेज चले गए। वहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक मैनेजर ने अंत्येष्टि के बाद महिला डॉक्टर को निर्दयी बताते हुए फेसबुक पर दो पोस्ट डाली। जिस पर महिला डॉक्टर ने मैनेजर के खिलाफ नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। थाना पुलिस बृहस्पतिवार को बैंक मैनेजर को गिरफ्तार करके इलाहाबाद से ले आई। पुलिस ने डॉक्टरों को थाने में बुला लिया।

बैंक मैनेजर दिनभर पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता रहा कि उसकी पत्नी और बच्ची की महिला डॉक्टर की लापरवाही से मौत हुई है। अपना दर्द फेसबुक पर क्या लिखा कि मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

वह अपनी गलती मानता रहा, लेकिन डॉक्टरों का दिल नहीं पसीजा। डॉक्टरों ने पल्ला झाड़ दिया कि पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई करे। काफी जद्दोजहद के बाद नौचंदी पुलिस ने बैंक मैनेजर को थाने से ही जमानत दे दी।

सीओ सिविल लाइन पूनम सिरोही का कहना है कि महिला डॉक्टर की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया था। नामजद बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया और फिर थाने से नियमानुसार जमानत दे दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें