फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में घर लौट रहे बैंक मित्र को गोली मारी, भर्ती कराया

विज्ञापन
दौराला- गोली लगने से घायल रणजीत अस्पताल में भर्ती। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
लावड़। जलालपुर गांव में रविवार देर रात रंजिश में गांव निवासी बैंक मित्र रणजीत को गांव के ही आकाश उर्फ गोली और उसके साथियों ने गोली मार दी। पेट में गोली लगने से रणजीत लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। रणजीत को मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन नामजद हमलावरों में से एक सुमित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रणजीत खेती करता है और बैंक मित्र भी है। गांव में ही उसने कार्यालय खोल रखा है। रविवार देर रात कार्यालय बंद करके वह घर लौट रहा था। परिजनों के मुताबिक, रास्ते में आकाश ने रणजीत को रोक लिया और गाली गलौज करते हुए पेट में गोली मार दी। कुछ ग्रामीण दौड़े तो आरोपी आकाश धमकी देकर भाग निकला। परिजनों ने रणजीत को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने आरोपी सुमित को घर से पकड़ लिया जबकि, आकाश और नरेंद्र घर पर नहीं मिले। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आकाश, उसके पिता नरेंद्र व रिश्तेदार सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दो साल पहले भतीजे पर किया था जानलेवा हमला
रणजीत का भतीजा गौरव सैनी गांव स्थित एक फैक्टरी में कार्य करता है। परिजनों के मुताबिक, दो साल पहले गौरव को फैक्टरी से आने के दौरान आकाश ने रास्ते में रोक लिया था। आकाश ने गौरव के साथ मारपीट करते हुए उस पर जानलेवा हमला भी किया था। इस मामले में केस दर्ज किया गया था और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वर्तमान में आकाश जमानत पर बाहर था। परिजनों का आरोप है कि आकाश मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही उनसे रंजिश रखता था।
विज्ञापन



आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी गई है। आपरेशन के बाद रणजीत की तबीयत में सुधार है। पुलिस की एक टीम मुख्य आरोपी समेत बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। -राकेश कुमार मिश्रा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें