फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए संतुलित पोषण जरूरी : डॉ. निरुपमा सिंह

विज्ञापन
सरधना। मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय सलावा में खिलाड़ियों को पोषण संबंधी जानकारी देतीं
विज्ञापन
सरधना। खिलाड़ियों के प्रदर्शन और समग्र स्वास्थ्य में संतुलित पोषण की भूमिका को रेखांकित करते हुए मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों की पोषण संबंधी आवश्यकताएं विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता डॉ. निरुपमा सिंह ने कहा कि पर्याप्त नींद और विश्राम भी शरीर की रिकवरी तथा मानसिक मजबूती के लिए आवश्यक हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता डॉ. निरुपमा सिंह का पौधा भेंट कर स्वागत करने से हुआ। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. पूनम भंडारी ने उनका परिचय देते हुए खेल पोषण के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। सिंह ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी की पोषण संबंधी जरूरत उसके खेल, आयु, प्रशिक्षण की तीव्रता और शारीरिक आवश्यकताओं के अनुसार अलग होती है। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए व्यक्तिगत पोषण योजना अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सही समय पर उचित भोजन लेने से खिलाड़ियों की सहनशक्ति, एकाग्रता, मांसपेशियों की मजबूती और प्रदर्शन क्षमता में वृद्धि होती है। व्याख्यान के दौरान प्रतिभागियों ने खेल पोषण से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. सिंह ने वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण से उत्तर दिया। कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने कहा कि वैज्ञानिक पोषण किसी भी खिलाड़ी की सफलता की मजबूत नींव है। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी ने मुख्य वक्ता, कुलपति, संकाय सदस्यों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें