फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को देख गाय छोड़कर भागे युवक

Fri, 19 Jan 2018 11:34 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गांव राली चौहान पुल के समीप जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ शहर में आधा दर्जन युवक एक गाय को नदी में उतारने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिलने पर बजरंग दल के महानगर संयोजक अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को देखते ही गाय छोड़कर सभी युवक मौके से भाग गए। 

विज्ञापन


पढ़ें : वैज्ञानिक बनना चाहता है चिराग, 8वीं के इस छात्र की पुकार- मोदी-योगी एक बार जरूर आएं गांव
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे एसओ भावनपुर के अनुसार मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। गाय को दतावली निवासी एक किसान को दिया गया है। एसओ के अनुसार मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। भावनपुर थाना के गांव राली चौहान के पुल के समीप आधा दर्जन युवक गाय को काटने के लिए लेकर जा रहे थे। इसी बीच मामले की जानकारी बजरंग दल के महानगर संयोजक अर्जुन राठी को मिली। तो वह अपने साथी प्रवीण राणा व अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं को देखते ही गाय को लेकर जाने वाले सभी युवक गाय को छोड़कर मौके से भाग गए। सूचना पर थाना प्रभारी पहुंचे। उन्होंने गाय को दतावली गांव निवासी देशराज सिंह किसान को दे दी। एसओ भावनपुर आशुतोष ने बताया कि गाय को किसान को दिया गया है। मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें