फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानी खुर्द। कांवड़ मार्ग पर गांव टीकरी के पास अज्ञात बदमाशों ने शनिवार की रात गोकशी कर दी। रविवार सुबह संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर बजरंज दल कार्यकर्ताओं में रोष छा गया। कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस की ओर से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर रविवार सुबह खेत पर पहुुंचे ग्रामीणों को गांव टीकरी के पास संरक्षित पशु के अवशेष दिखाई दिए। इसकी जानकारी कुछ समय में जानी क्षेत्र के गांवों में फैल गई। इस पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना पर जानी थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझाते हुए आश्वासन दिया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को संरक्षित पशु के अवशेषों को मिट्टी में गड्ढ़ा खोदकर दबा दिया। पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक फिरक (मिनी पशु गाड़ी) बरामद की है। पुलिस का अनुमान है कि आरोपियों ने हत्या किए गए संरक्षित पशु को फिरक सहित चोरी की या लूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें