पत्रकार वार्ता में बोलते बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर
- फोटो : अमर उजाला
बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी दारुल उलूम पर तालाबंदी करा दें, तो आतंकवाद और लव जिहाद स्वयं खत्म हो जाएगा।
शहर के नगरपालिका सभागार में पत्रकार वार्ता में बलराज डूंगर ने बुलंदशहर में हुई हिंसा पर कहा कि जहां इज्तिमा हुआ है, वहां पांच लाख लोगों के पहुंचने की अनुमति ली गई थी। 15 लाख लोग वहां जमा हुए थे। उन्होंने कहा कि योगेश राज बजरंग दल का कार्यकर्ता है, लेकिन उनका कार्यकर्ता दोषी नहीं है। प्रशासन अपनी कमियों को छिपाने के लिए और कुछ सपा वाले ये सब करा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यदि किसी के पास योगेश राज के खिलाफ कोई सुबूत हो तो दिखाए। बजरंग दल उसकी लड़ाई लडे़गी। उन्होंने कहा कि यदि मोदी और योगी दारुल उलूम पर तालाबंदी करा दें, तो ये आतंकवाद, लव जिहाद और हलाला सब समाप्त हो जाएगा। राम मंदिर निर्माण के मसले पर कहा कि विहिप संतों के नेतृत्व में काम करती है, जो संत तय करेंगे वही विहिप करेगी। इस दौरान विहिप के जिलाध्यक्ष सुभाष मलिक और जिला मंत्री सन्नी शर्मा आदि मौजूद थे।