अभ्यर्थी के पैर के नीचे कागज लगाता सिपाही आैर मौके पर मौजूद एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी पुलिस में वर्दी पहनने की चाहत में अभ्यर्थी एड़ी तक का जोर लगा रहे हैं। लेकिन 168 सेंटीमीटर लंबाई का दावा करने वाले अभ्यर्थियों की इतनी कड़ी जांच हो रही है कि उनके होश फाख्ता हैं। खुद अभ्यर्थियों को यकीन नहीं हो रहा है कि बाल बराबर लंबाई कम होने से वह बाहर हो जायेंगे। पुलिस लाइन में मेरठ, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत और गाजियाबाद के अभ्यर्थियों की नापतौल, सत्यापन और दौड़ प्रक्रिया चल रही है।
निर्देशों पर हो रहा काम
भर्ती बोर्ड के निर्देशों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो रहे हैं, उनकी रिपोर्ट भर्ती बोर्ड को भेजी जा रही है। कई बार अभ्यर्थी लंबाई पूरी होने का दावा करते हैं। ऐसे में कागज से पूरी परख की जाती है। - संजीव बाजपेयी, एसपी ट्रैफिक/भर्ती के नोडल अधिकारी