फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाड़म में बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस

विज्ञापन
रोहटा। गांव बाड़म में बजरंग दल के कार्यकर्ता​ओं ने शौर्य दिवस पर सामाजिक एकता पर चर्चा की। संगठ
विज्ञापन
युवाओं को सामाजिक एकता का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गांव बाड़म में रविवार को बजरंग दल द्वारा शौर्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के युवा और संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता बजरंग दल के जिला संयोजक अनुज बजरंगी ने संगठन के उद्देश्यों और सामाजिक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम जनेश्वर के निवास पर आयोजित किया गया। अनुज बजरंगी ने कहा कि समाज में सामाजिक समरसता बनाए रखना वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं को असामाजिक गतिविधियों से सतर्क रहने और समाज को एकजुट रखने की अपील की। उन्होंने हिंदू समाज को आपसी एकता के साथ आगे बढ़ाने और कमजोर वर्गों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज बजरंगी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से शौर्य दिवस को सफल बनाने में योगदान दिया। अध्यक्षता राहुल त्यागी और संचालन दीपांशु ने किया। इस मौके पर अंशुल, कपिल, अनंत, अंकुर, अतुल और लकी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें