फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: व्यापार संघ की बैठक आयोजित, संघ का किया विस्तार

विज्ञापन
दौराला - व्यापार संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। दौराला व्यापार संघ के पदाधिकारियों की रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान के नेतृव में बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापार संघ का विस्तार किया गया।
शिव मंदिर रेलवे स्टेशन के मैदान में आयोजित बैठक में व्यापार संघ का विस्तार करते हुए वीरेंद्र चौहान ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नवीन शर्मा, महेंद्र शर्मा, डॉ. विश्व बंधु शर्मा, श्याम बिहारी शर्मा, अशोक जैन, अरुण शर्मा व महेंद्र शर्मा को संरक्षक, पीयूष गुप्ता, मुनेंद्र भराला को महामंत्री मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष सचिन उपाध्याय को ही नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर 21 व्यापारियों आशीष कुमार, निशांत चौहान, रितिक चौहान, राहुल चौहान, सुरेश चंद्र कुमार, नवीन वर्मा, पवन चौधरी, ओमकार उपाध्याय, सुधीर चौधरी, हर्षित रस्तोगी, राहुल गुप्ता, तिराज, बिट्टू उपाध्याय, मास्टर जय सिंह, शरद सिंघल, अंकित जैन, सुमित चौहान, राकेश गुप्ता, लोकेश चौहान, आदेश चौहान को दौराला के अलग अलग बाजार का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

बैठक में बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बंदी को पूर्ण रूप से लागू करने का निर्णय लिया गया। व्यापार संघ अध्यक्ष हरपाल चौहान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। संचालन अरुण शर्मा ने किया। इस मौके पर अंकित कश्यप, राजीव कश्यप, जितेंद्र रस्तोगी, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें