फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज शुगर मिल 17 को गन्ना पेराई कर सकती है बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। बजाज ग्रुप की किनौनी शुगर मिल ने पेराई सत्र 2024-25 के किसानों के कैलेंडर में लगी गन्ना पर्चियों का समस्त इंडेंट जारी करते हुए मिल बंदी का 17 अप्रैल का प्रथम नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र में चीनी मिल कई दिनों से गन्ने के अभाव में धीमी गति से चल रही है। चीनी मिल ने चालू पेराई सत्र में 162 दिन के कार्य दिवस में 1.63 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई करते हुए 11.15 फीसदी की औसत रिकवरी पर 17.96 लाख क्विंटल चीनी के बोरों का उत्पादन किया है। विगत कई दिनों से चीनी मिल में पर्याप्त गन्ने की आवक न होने के कारण चीनी मिल को कम क्षमता पर चलाने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।
उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अपील की कि चीनी मिल का बंदी का 17 अप्रैल का प्रथम नोटिस जारी कर दिया है। किसान अपने खेतों में खड़े गन्ने की तत्काल छिलाई कर अपना गन्ना मिल को आपूर्ति कर दें। इसके लिए चीनी मिल ने चालू सत्र के समस्त इंडेंट की गन्ना पर्चियां किसानों को जारी कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें