बताया गया कि गांव में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में दबंग पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहे हैं, वहीं इस मामले में पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार ने इसे लेकर अपनी जान को खतरा बताया है। शनिवार को परेशान होकर पीड़ित परिवार की महिला एसपी कार्यालय पहुंची और आत्मदाह का प्रयास किया।
उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार सुबह एक महिला ने एसपी कार्यालय पर पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने अपने ऊपर केरोसिन ऑयल डालकर खुद को जलाने का प्रयास किया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और महिला के हाथ से मिट्टी के तेल की बोतल छीनी। वहीं, अधिकारियों ने महिला की बात सुनकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर साढ़े ग्यारह बजे बिनौली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला केरोसिन की बोतल लेकर एसपी कार्यलक पर पहुंच गई। यहां महिला ने खुद पर केरोसिन उंडेलकर आत्मदाह का प्रयास किया।
घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग मौके पर दौड़े और महिला के हाथ से बोतल छीनी। वहीं पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और महिला को समझाबुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
बताया गया कि गांव में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में दबंग पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहे हैं, वहीं इस मामले में पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार ने इसे लेकर अपनी जान को खतरा बताया है। शनिवार को परेशान होकर पीड़ित परिवार की महिला एसपी कार्यालय पहुंची और आत्मदाह का प्रयास किया। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने महिला की बात सुनकर उसे उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।