फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 60 लाख की अफीम के साथ दबोचा गया युवक, दो साथी फरार

Wed, 23 Jan 2019 01:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी की बागपत पुलिस ने ककड़ीपुर चौराहे के पास से युवक को गिरफ्तार कर दो किलो चार सौ ग्राम अफीम बरामद की। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत 60 लाख रुपये हैं। आरोपी दिल्ली से अफीम खरीदकर शामली में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। 

विज्ञापन


एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार की रात में सात बजे रमाला थानाध्यक्ष नरेश कुमार टीम के साथ ककड़ीपुर चौराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। मारुति वैन आकर रुकी। पुलिस चेकिंग को देखकर वैन से तीन युवक उतरकर भागने लगे। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि दो फरार हो गए। पकड़ा गया रोहित पुत्र राजवीर सिंह निवासी गांव झाल जनपद शामली का रहने वाला है। तलाशी लेने पर उसके पास से दो किलो चार सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने थाने ले जाकर उससे पूछताछ की।

विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से शामली अफीम सप्लाई करता है। जो लोग दिल्ली में उसे अफीम देते हैं, वहीं लोग शामली आकर उससे अफीम ले जाते हैं। दिल्ली से शामली तक अफीम लाने के लिए उसे 10 हजार रुपये मिलते हैं। अफीम शामली में बिक्री की जाती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत 60 लाख रुपये हैं। उसने फरार अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बता दिए हैं। एसपी ने बताया कि शामली में दबिश देकर आरोपियों की तलाश की, लेकिन अभी तक कोई हाथ नहीं लग सका है। जल्दी ही फरार आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।  

चार माह पहले पकड़ी थी एक करोड़ की हेरोइन
जनपद में भी मादक पदार्थों की बड़े स्तर पर बिक्री की जा रही है। छपरौली, बड़ौत में कई स्थानों पर अवैध रूप से नशीला पदार्थ बेचा जाता है। रमाला पुलिस ने चार माह पहले छपरौली के दो लोगों को गिरफ्तार कर एक करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ी थी। गिरोह के सदस्य दूसरे राज्यों से लाकर जनपद में मादक पदार्थ सप्लाई करते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें