फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बागपत में मनचलों का खौफ, दो चचेरी बहनों ने तंग आकर छोड़ा स्कूल

Mon, 02 Sep 2019 03:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी में मनचलों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। यहां मनचलों से तंग आकर छात्राएं लगातार स्कूल छोड़ रही हैं। इसी तरह बागपत के रमाला क्षेत्र में सिरफिरों से आजिज आकर दो चचेरी बहनों ने  स्कूल जाना छोड़ दिया।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में तांत्रिक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार, पीड़िता की मां का इलाज करने घर आया था आरोपी

जानकारी के अनुसार रमाला थानाक्षेत्र के बूढ़पुर गांव में अनुसूचित जाति की दो चचेरी बहनों ने मनचलों से तंग आकर स्कूल जाना छोड़ दिया। छात्राओं के मुताबिक गांव के ही चार पांच युवक अक्सर स्कूल जाने व आने के दौरान युवतियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। कुछ दिन पूर्व मनचलों ने दोनों बहनों का हाथ पकड़ने का दुस्साहस किया। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ के लिसाड़ी गेट में पंचायत के दौरान भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल

परिजनों का कहना है कि वे इस संबंध में पुलिस से शिकायत कर चुके हैं कि लेकिन पुलिस जानकारी होने के बावजूद कोई कदम नहीं उठा रही। परिजनों के मुताबिक युवकों ने उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे डाली है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें