मेरठ में एक गांव में महिला का उपचार करने गए तांत्रिक ने रात में उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोप है कि रात को वह मौका देखकर उसके कमरे में घुस आया। आरोपी ने उसका मुंह दबाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे धमकियां दी। सुबह पीड़िता ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। वे पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।