उत्तर प्रदेश के बागपत में टंकी ऑपरेटर के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। टंकी ऑपरेटर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शाहपुर बाणगंगा गांव की पेयजल टंकी में ग्राम पंचायत की ओर से अजय पुत्र राजवीर सिंह ऑपरेटर पद पर नियुक्त है। रात्रि में टंकी की देख-रेख के लिए उसके पिता राजवीर सिंह उम्र 45 वर्ष पुत्र नत्थू राणा टंकी पर सोते थे।
यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में मोदी की रैली : नब्ज पर रखा हाथ, सेट किया चुनावी एजेंडा, विकास और ध्रुवीकरण चलेगा साथ-साथ
रविवार रात्रि भी वह घर से करीब 9 बजे खाना खाकर टंकी पर सोने के लिए गए थे। सुबह जब गांव में टंकी से पानी गांव में नही पहुंचा, तो उनका पुत्र अजय टंकी स्थल पर पहुचा। जहां पर उसे उसके पिता राजवीर सिंह कमरे में चार पाई पर मृत अवस्था पड़े मिले।
उसने देखा तो उनकी गर्दन पर गहरा रस्सी का निशान था उसने अपने पिता की अज्ञात लोगों द्वारा फांसी लगाकर हत्या करने की आशंका जताते हुए थाना पुलिस को सूचना दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिवार की महिलाएं भी वहां पहुंच गईं, जिनका रोते-रोते बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए छानबीन शरू कर दी है।