फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: डीजे को लेकर हुए संघर्ष के बाद कांशीराम कालोनी में स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस फोर्स तैनात  

Wed, 29 Aug 2018 06:25 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
काशीराम कॉलोनी में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में छोटी छोटी बातों को लेकर होने वाली घटनाएं लगातार जातीय संघर्ष का रूप ले रही हैं। हाल ही में बागपत के बड़ौत में कांशीराम कालोनी में डीजे बजाने को लेकर हुए संघर्ष में कई लोग घायल हुए थे। इस घटना को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बुधवार को भी कालोनी में पुलिस तैनात रही। कालोनिवासियों का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने का प्रयास नहीं कर रही है, इससे कालोनीवासी दहशतजदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को डीजे बजाने को लेकर दो अलग-अलग समुदाय के लोगों में जमकर मारपीट हुई थी,जिसमें छह लोग घायल हुए थे। इसके बाद कालोनी में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। इस मामले में एक पक्ष की ओर से चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें पुलिस ने एक को जेल भेज दिया जबकि दूसरे पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है।

बुधवार को भी कालोनी में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और कालोनीवासी दहशतजदा रहे। एक समुदाय के लोग अब भी दहशतजदा हैं और अपने आपने को असुरक्षित समझ रहे हैं। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए वहां पुलिस तैनात है और किसी भी बाहरी तत्व को कालोनी में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। कोतवाल बीएस सिरोही ने बताया कि कांशीराम कालोनी में अब शांति है। तीन लोग फरार है, उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें