फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर और ससुर ने आठ साल तक लूटी विवाहिता की आबरू, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Thu, 15 Mar 2018 01:19 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

एक पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि उसके देवर और ससुर ने उसके साथ आठ साल तक दुष्कर्म किया। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के बागपत शहर का है। यहां चांदीनगर थाना क्षेत्र के गांव में विवाहिता ने देवर व ससुर पर रेप का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों आरोपी फरार हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले चांदीनगर क्षेत्र के गांव में हुई थी। शादी के बाद दो साल तक सब कुछ ठीक ठाक चला, लेकिन इसके बाद देवर उस पर बुरी नीयत रखने लगा। वह शराब पीकर आए दिन उससे छेड़छाड़ करने लगा। 20 अप्रैल 2017 को उसके साथ रेप किया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसके भाई को जान से मार देगा। 

इसके बाद भी यह सिलसिला चलता रहा। पति की अनुपस्थिति में ससुर भी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पति से इसकी शिकायत की तो उल्टे उसे धमका दिया। होली से 10 दिन पहले घर में अकेला पाकर ससुर ने भी उसके साथ रेप किया। महिला ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने महिला को घर से निकलने तक नहीं दिया। 
विज्ञापन


पढ़ें : सरसों के खेत से आ रही थी आवाज, ग्रामीणों ने जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
 

विज्ञापन

बुधवार को किसी तरह महिला चांदीनगर थाने पहुंची और ससुर व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजेश भारती ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें