फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Baghpat: पुलिस की तेज रफ्तार डायल 112 गाड़ी ने दो बच्चों को मारी टक्कर, हंगामा

Sun, 13 Nov 2022 03:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत शहर के बड़ा बाजार में रविवार को तेज रफ्तार डायल 112 की गाड़ी ने दो बच्चों को टक्कर मार दी। इसमें दोनों बच्चे सड़क पर गिर गए। दोनों बच्चों की जान बाल बाल बची। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया।
डायल 112 ने बच्चों को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत शहर के बड़ा बाजार में रविवार को तेज रफ्तार डायल 112 की गाड़ी ने दुकान पर सामान लेने जा रहे बच्चों को टक्कर मार दी। जिसमे दोनों बच्चे घायल हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई।  



मोहल्ला मुगलपुरा में रहने वाली संजीदा ने बताया कि उसकी पोती इनाया और पोता आहद रविवार को करीब साढ़े 11 बजे दुकान पर चीज लेने जा रहे थे। तभी पुलिस की डायल 112 की गाड़ी तेज गति से वहां आई और दोनों को बच्चों को टक्कर मार दी। जिसमे दोनों बच्चे घायल हो गए।

यह भी पढ़ें:MURDER: हसन का कुछ पता चला.., पता कैसे चलेगा मैंने ही तो उसे मारा है, चार साल बाद खुला खौफनाक हत्या का राज


संजीदा का आरोप है कि टक्कर मारने के बाद पुलिसकर्मी गाड़ी से नीचे नही उतरे और बच्चों का उपचार कराए बिना ही चले गए। उधर हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गयी और परिजनों ने दोनों बच्चों का उपचार कराया। 
विज्ञापन


उधर टक्कर लगने पर लोगो ने हंगामा किया। उधर हादसे की वीडियो वायरल होने के बाद सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने घर पहुंचकर घायल बच्चों का हाल जाना। उन्होंने घायल बच्चों के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Next
AU ऐप में पढ़ें