उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी रविवार को मुजफ्फरनगर जनपद में पहुंचे। वह छपार क्षेत्र में एक विवाह समारोह में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर छपार क्षेत्र के बरला गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुंचे। इस दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत अन्य नेता भी विवाह समारोह में शामिल हुए। शादी समारोह के बाद सीएम पुष्कर धामी वापस लौट गए।