फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 25 किलो गांजा सहित एक तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली-एनसीआर में ऐसे करते थे सप्लाई

Mon, 27 May 2019 11:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
25 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत पुलिस ने चमरावल रोड से चेकिंग के दौरान गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 25 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य आंध्र प्रदेश और बिहार राज्य से गांजा की तस्करी कर दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करते हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। 

विज्ञापन


सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की कि चमरावल रोड से एक व्यक्ति गांजा लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने चमरावल रोड पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान टीम को एक व्यक्ति सिर पर बोरा लेकर आता हुआ मिला। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से 25 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़ा गया तस्कर कल्लू उर्फ आसिफ पुत्र इंतजार निवासी कोर्ट रोड ईदगाह के पास बागपत का रहने वाला है। 

कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि यह एक गिरोह है। इसमें आठ से दस लोग काम कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश और बिहार राज्य से ट्रकों के टायर, म्यूजिक सिस्टम, स्कूटी से गांजा को लाते हैं। लोनी से अलग-अलग लोगों को दिल्ली और एनसीआर में सप्लाई करने के लिए दिया जाता है। पकड़े गए गांजा की कीमत ढाई लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें