फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: PM मोदी के भाषण का पढ़ें हर अपडेट, किए गन्ना किसानों के लिए कई बड़े दावे

Sun, 27 May 2018 08:16 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्धाटन करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागपत के खेकड़ा स्टेडियम से देश को 135 किमी लंबे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की सौगात दी। पीएम मोदी ने अपने 50 मिनट के भाषण में चार साल की उपलब्धियां बताईं और भविष्य की योजनाएं गिनाई। पिछड़ों और दलितों को साधने की कोशिश की। नाम लिए बगैर कांग्रेस पर सियासी वार करते हुए कहा कि दलितों और पिछड़ों के लिए जो योजनाएं लाई जाती हैं, उनमें कांग्रेस रोड़े अटकाती है। गरीबों के लिए किए काम का मजाक उड़ाते हैं और सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल खड़े करते हैं। 14 लेन के मेरठ एक्सप्रेस-वे के दूसरे चरण का काम रफ्तार से पूरा कराया जाएगा। ईस्टर्न पेरिफेरल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लाभ होगा।

विज्ञापन

 
मवी कलां के निकट खेकड़ा स्टेडियम में आहूत जनसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर इशारों में कहा कि कुछ लोग कई मामलों में झूठ के कारण देश में अस्थिरता का माहौल है। ओबीसी को आरक्षण में रोड़ा अटकाया, लेकिन भाजपा हर हाल में ओबीसी से किए वायदे को पूरा करेगी। दलितों को आरक्षण के प्रति भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं में भी विरोधियों का विश्वास नहीं है। जनता की चुनी हुई सरकार पर सवाल उठाए जाते हैं। जब अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भारत की तारीफ करती हैं तो ये उस पर भी सवाल उठाते हैं। ये देश की सेना पर भी सवाल उठाते हैं, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं। मीडिया पर भी अब यह लोग सवाल उठाने लगे हैं। उनका केवल एक ही परिवार है, लेकिन मेरा देश मेरा परिवार है।

पढ़ें : कैराना उपचुनाव से ठीक 18 घंटे पहले PM मोदी ने डाले गन्ना किसानों को डोरे, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी की जनसभा में पहुंची भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हमारी सरकार ग्रामोदय से भारत उदय की अवधारणा पर काम कर रही है। जब हम ग्रामोदय की बात करते हैं तो उसका केंद्र बिंदु मेरे देश का अन्नदाता, मेरा किसान हैं। बजट में गांव और खेती से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 14 लाख करोड़ का प्रावधान किया है। गन्ना किसानों को चीनी मिलों से बकाया मिलने में देरी न हो, इससे जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने तय किया है कि प्रति क्विंटल गन्ने पर पांच रुपये 50 पैसे की आर्थिक मदद चीनी मिलों को दी जाएगी, लेकिन यह राशि चीनी मिलों को न देकर सीधे गन्ना किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। सरकार किसानों की परेशानी के प्रति संवेदनशील हैं और बहुत कड़ाई के साथ गन्ना किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से लोगों का जीवन को कितना सुगम बनाने वाला है। सरकार ने 4 सालों में देश को सही दिशा में ले जाने का काम किया है। एलान किया कि मेरठ एक्सप्रेस वे का काम कर जल्द ही दूसरे चरण को भी जनता के लिए समर्पित किया जाएगा। मेरठ ही नहीं वेस्ट यूपी के लोगों को लाभ होगा। देश में 100 से ज्यादा हवाई मार्ग बनाए जा रहे हैं। तेजी से ट्रेन की पटरियों को बदला जा रहा है। उन्होंने फिर दोहराया कि ऐसी नीति बनाई है, जिससे हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई जहाज की यात्रा कर रहा है। हमारी सरकार ने बीते चार साल में महिलाओं, दलितों और बेरोजगारों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। स्टैंडअप योजना के जरिये दलितों को लाभ मिला है। कर्ज लेने वालों में 75 फीसदी महिलाओं ने लोन लिया है। हमने बजट में भारत माला प्रोजेक्ट के लिए पांच लाख करोड़ का प्रावधान किया। यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडक़री, राज्यपाल राम नाईक, केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा, केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह, विदेश राज्यमंत्री डॉ. वीके सिंह, केंद्रीय उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख एल मंडाविया, राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, सोनीपत सांसद रमेश कौशिक आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें