फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत : गर्मी से लोग रहे परेशान, बिजली कटौती ने भी रूलाया, शाम को बदला मौसम

Thu, 08 Jul 2021 09:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
weather - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गर्मी के तीखे तेवरों ने गुरुवार को भी लोगों को परेशान रखा। बाकी कसर बिजली कटौती ने पूरी कर दी। अघोषित कटौती से नगर के तमाम इलाकों में लोग सुबह से लेकर रात तक परेशान रहे। शाम को आसमान में बादल छा गए। इसके बाद उमस बढ़ गई और लोग बिलबिला उठे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों में जिले में जमकर बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन


बुधवार को जिले का तापमान 44.5 डिग्री तक पहुंच गया था। गुरुवार को पारा करीब 43 डिग्री के करीब रहा। उमस भी अच्छी खासी थी। इसके चलते दिन भर लोग पसीने से तरबतर होते रहे। वहीं, अघोषित बिजली कटौती और ट्रिपिंग से लोग त्रस्त हैं।

जिला मुख्यालय को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति का दावा हवाई साबित हो रहा है। नगर में काफी देर तक बिजली सप्लाई बाधित रहने पर निवासियों ने पॉवर कारपोरेशन के कंट्रोल रूम में फोन किया लेकिन वहां का फोन ही नहीं उठा। इसके चलते लोगों में काफी आक्रोश था। एसडीओ रितेश्वर बंधु ने बताया कि गर्मी में बिजली की मांग बढ़ गई है। ओवरलोड के चलते बार-बार लाइन ट्रिप हो रही थी। 
विज्ञापन


दो ट्रांसफार्मर और मंगाए 
एसडीओ रितेश्वर बंधु ने बताया कि गर्मी में ओवरलोडिंग की समस्या बढ़ गई थी। इसके चलते खत्ता रोड स्थित बिजलीघर पर 400 केवी के दो ट्रांसफार्मर और स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा 250 केवी के एक ट्रांसफार्मर की मांग और की गई है। इससे ओवरलोडिंग की समस्या दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें